मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की रोक: ग्राम रोजगार सहायक मार्गदर्शिका 2025 पर स्टे, चार सप्ताह में अगली सुनवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की नई ग्राम रोजगार सहायक मार्गदर्शिका 2025 के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अगले आदेश तक किसी भी ग्राम रोजगार सहायक का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।